{"_id":"659be9394a7428d36c01994b","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10479-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
भाई ने ससुरालीजन पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव रूपपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुरालीजन भाग गए। मृतका के भाई ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद फर्रुखाबाद गांव टिकुरियन निवासी रागिनी की शादी करीब चार साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। रविवार को रागिनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद सोमवार की सुबह जब भाई अनुज व अन्य परिजन रूपपुर पहुंचे तो सभी ससुरालीजन भाग गए थे। घर में विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले ही बहन ने फोन कर बताया था कि वह पांच माह की गर्भवती थी। फर्रुखाबाद ले जाकर पति व अन्य परिजन ने गर्भपात करा दिया। 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। भाई ने पति व ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।