फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman died just seven months after the marriage

UP: सात महीने पहले लिए थे सात फेरे, ऐसे हाल में मिली बेटी का लाश; मायके वालों को नहीं हो रहा मौत पर यकीन

Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
सार

शादी के महज सात महीने बाद विवाहिता की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे, जहां फंदे पर लटकी लाश देख उनके होश उड़ गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की  हत्या करने का आरोप लगाया है।   
 

विज्ञापन
married woman died just seven months after the marriage
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव अजमत नगर में एक विवाहिता का शव रविवार की सुबह कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। पिता ने कार की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पति व सास-ससुर सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन







 

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव मुईउददीनपुर बुढर्रा निवासी बिजेंद्र सिंह की बेटी कविता (21) का शव ससुराल गांव अजमत नगर में लटका मिला है। पिता ने बताया कि बेटी मई 2023 में उपेंद्र सिंह निवासी अजमत नगर के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन बेटी को बिटारा कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। लेकिन मांग पूरी नहीं कर पाने की असमर्थता जताई गई। इसके बाद बेटी के ससुराल जाकर कई बार पति व सास-ससुर सहित अन्य को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रताड़नाएं कम नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि शनिवार की रात किसी समय बेटी की हत्या कर पति, सास मुन्नी देवी, ससुर जयप्रकाश, जेठ अनिल व जितेंद्र कुमार और जेठानी गीता व पूनम ने मिलकर शव काे फंदे पर लटका दिया। इसके बाद फरार हो गए। जानकारी मिली तब सुबह करीब 9 बजे हम लोग गांव अजमत नगर पहुंचे। बेटी का शव फंदे पर लटका था, लेकिन घुटने बैड पर टिके थे। इससे साफ है कि बेटी की हत्या कर लटकाया गया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पिता ने पति सहित 7 के खिलाफ कार की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed