फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman complained to police and sought help In Agra who troubled by her father-in-law demand

UP: विवाहिता पहुंची थाने, बोली- ससुर की नीयत में खोट... करता है ऐसी डिमांड, पति भी देता उसी का साथ

Mon, 01 Apr 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 12:34 AM IST
सार

ताजनगरी में विवाहिता थाने पहुंची। बताया कि उसके ससुर की नीयत में खोट है। वह उससे शर्मनाक डिमांड करता है। पति भी उसी का साथ देता है। 

विज्ञापन
married woman complained to police and sought help In Agra who troubled by her father-in-law demand
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बहू ने अपने ससुर के खिलाफ शिकायत की है। उसका आरोप है कि मना करने के बाद भी ससुर अपने हाथ से खाना खिलाना चाहते हैं। जिद करते हैं। उनकी नीयत में खोट है। विवाद की वजह से वह दो महीने से मायके में है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर रविवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों से बात की। बात नहीं बनने पर केस दर्ज करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन


किरावली थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पथौली में हुई थी। युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। बहू का आरोप है कि शादी के दिन सबके सामने ससुर ने खाना खिलाया था, तो कोई बात नहीं थी। मगर घर पर भी अपने हाथ से खाना खिलाने की जिद करते हैं। विरोध करने पर बेटी मानने का हवाला देते हैं। लेकिन, उसे नीयत गलत होने का शक है। 

विज्ञापन

केस दर्ज करने की संस्तुति

बताया कि उनकी हरकतें ठीक नहीं हैं। पति को जब बताई तो उन्होंने अपने पिता का साथ दिया। इसके बाद से ससुर की हरकत और जिद बढ़ गई है। विरोध पर पति और ससुर ने पीटा, तब से मायके में है। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि समझाने का काफी प्रयास किया। मगर, बात नहीं बन सकी। केस दर्ज करने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मामलों में समझौता हो गया

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि रविवार को काउंसिलिंग के लिए 84 जोड़ों को बुलाया गया था। 20 उपस्थित हुए। पांच में समझौता हो गया। चार मामलों में एफआईआर के लिए कहा गया। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed