{"_id":"67e82ef53bd85252230387b0","slug":"married-woman-body-found-in-suspicious-condition-in-house-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फर्श पर पड़ी मिली महिला की लाश, गले में कसा था फंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फर्श पर पड़ी मिली महिला की लाश, गले में कसा था फंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 29 Mar 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:03 PM IST
सार
आगरा में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में शव घर में पड़ा मिला। गले पर फंदा कसा हुआ था। घर से ससुरालीजन व अन्य परिजन गायब थे। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मलपुरा के गढ़ी हरलाल स्थित विनायक गार्डन कॉलोनी में शनिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना पिसावा गांव मेहताबपुर अलीगढ़ निवासी महेंद्र सिंह ने वर्ष 2014 में अपनी बेटी हेमलता और भूरी की शादी देवरी निवासी संजय नौहवार और धर्मेंद्र के साथ की थी। संजय नेवी से रिटायर्ड है, वह घड़ी हरलाल स्थित विनायक गार्डन कॉलोनी में पत्नी हेमलता और तीन बच्चों के साथ किराये पर रह रहे थे।
हेमलता के भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि संजय बहन का उत्पीड़न करते थे। शनिवार सुबह बहन की मौत की जानकारी मिली। शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला, दुपट्टे का फंदा गले में फंसा था। संजय सहित अन्य ससुरालीजन नहीं मिले।
विज्ञापन
मायके पक्ष का हंगामा सुनकर पुलिस पहुंच गई। एसीपी सैंया देवेश सिंह ने परिजन को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।