फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marriage of girls and boys

सामूहिक विवाह में 91 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Marriage of girls and boys
नुमाइश पंडाल में आयोजित सामूहिक विवाह में जोड़ों को आशीर्वाद देते अधिकारीगण - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बेवर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर और बेवर में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 91 जोड़ों का विवाह कराया गया। सभी जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। अधिकारियों ने आशीर्वाद और उपहार देकर उन्हें विदा किया।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश पंडाल में गुरुवार को कुल 41 जोड़ों का विवाह कराया गया। 37 जोड़ों का जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ तो वहीं चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह में जागीर ब्लाक के चार, कुरावली के 16, सुल्तानगंज के 10 और मैनपुरी के 11 जोड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

रीति रिवाज से जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के बाद जिलाधिकारी पीके उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने जोड़ों का आशीर्वाद व उपहार देकर विदा किया। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, बीडीओ प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, विमला देवी, शिवप्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी बृजेश अवस्थी, सुखेंद्र प्रताप, राजवीर सिंह, नीरज यादव, एकता राजपूत, अनीता, सरला, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेवर में ब्लाक में आयोजित सामूहिक विवाह में 50 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां भी चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह में किशनी से नौ, बेवर नगर पंचायत से 17 और बेवर ब्लाक से 24 जोड़ों की शादी हुई। एसडीएम भोगांव पीसी आर्य व चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद तोमर, बीडीओ आशीष शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed