{"_id":"6678576e2a4d3438400e10d6","slug":"marriage-hall-being-built-in-marghat-land-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-119523-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरघट की जमीन में बनाया जा रहा बरातघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरघट की जमीन में बनाया जा रहा बरातघर
Sun, 23 Jun 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। नगर पंचायत घिरोर के मोहल्ला गुढ़ी में मरघट के नाम दर्ज जमीन पर नगर पंचायत बरातघर बनवा रही है। गाटा संख्या 25 में दो बीघा जमीन मरघट की है। निर्माण में पीली ईटों के प्रयोग की अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मरघट की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे बरातघर में लगाई जा रही घटिया सामिग्री की वीडियो वायरल होने के बाद जांच पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मरघट की जगह में बरातघर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जब कि मरघट की पूर्व में भी पैमाइश की जा चुकी है। पूर्व में जगह छोड़कर बाउंड्रीवाल बना दी गई थी। मरघट की जमीन की पैमाइश होने के बाद ही निर्माण कार्य होना चाहिए था।
ग्रामीणों का कहना है कि मरघट की जमीन पर निर्माण कार्य होने के बाद अधिकांश लोग बरातघर का उपयोग ही नहीं करेंगे। जबकि निर्माण कार्य में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है। ईओ देवकीनंदन का कहना है कि पूर्व में बाउंड्रीवॉल हो चुकी थी। बीच से इंटरलॉकिंग है। उससे हटकर ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है।