{"_id":"5dc30c648ebc3e5b17039bb8","slug":"marpeet-mainpuri-news-agr4140476164","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
06एमएनपी-29 -नगला दूंदे में युवक को लाठी डंडा से पीटते विपक्षी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में दोनों पक्षों में मारपीट की घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोगों ने दो युवकों को लाठी से बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दोनों पक्ष के 21 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी अर्जुन सिंह और करन पाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को उक्त विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई।
इस बीच अर्जुन सिंह पक्ष के सुदीप, विपिन, राजेंद्र, भभूती, वर्षा लाठी डंडा लेकर विपक्षियों के घर में घुस गए। घर में मौजूद नरेश और डाल सिंह को कमरे से निकालकर लाठी डंडा से पीटा। उन्हें बेहोशी की हालत में पड़ा छोड़कर हमलावर भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक एक पक्ष के सुनील, करण और रामचंद्र तथा दूसरे पक्ष के अर्जुन सिंह, शिव मंगल, रूप सिंह, रिंकू और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 21 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इनके विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट
अर्जुन सिंह की ओर से डाल सिंह, छोटे लाल, सुनील, मुन्नू सिंह, सोनू, नरेश, पिंटू सिंह, पृथ्वी सिंह, बल्ले सिंह, लालू, दलजीत, श्याम, बल्ली, संतोष व रंजीत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं करन पाल की ओर से रूप सिंह, सत्ते, रिंकू, मंगल, अर्जुन और कौशल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वीडियो हुआ वायरल
घर में घुसकर दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक युवती भी डंडा से युवक को पीटते नजर आई, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से किसी भी महिला का नाम एफआईआर में नहीं दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।