फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   marksheet university

नंबरों के खेल पर ब्रेक, एवार्ड लिस्ट भी होगी स्कैनिंग

Tue, 03 Jan 2017 12:36 AM IST
नंबरों के खेल पर ब्रेक, एवार्ड लिस्ट भी होगी स्कैनिंग
नंबरों के खेल पर ब्रेक, एवार्ड लिस्ट भी होगी स्कैनिंग Updated Tue, 03 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
marksheet university
student shimla
मार्कशीट में नंबरों के खेल को रोकने के लिए डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय ने एक और कारगर कदम उठाया है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के बाद एवार्ड लिस्ट (प्राप्तांक सूची) भी स्कैनिंग की जाएंगी। रिजल्ट बनाने वाली एजेंसी की सुपुर्दगी के बाद स्कैनिंग रिकार्ड विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

एवार्ड लिस्ट के स्कैनिंग होने से मार्कशीट में नंबर बढ़वाने का खेल रुकेगा। रिजल्ट बनाने वाली एजेंसी एवार्ड लिस्ट में छेड़छाड़ नहीं कर सकेगी। ऐसा करने पर विश्वविद्यालय स्कैनिंग कापी से क्रॉस चेक कर कारस्तानी पकड़ लेगा। विधि कोर्स से इसकी शुरूआत हो चुकी है। मुख्य परीक्षा में भी ये लागू किया जाएगा। कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने बताया कि मूल्यांकन से लेकर रिजल्ट और मार्कशीट तक की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। कैसी भी गड़बड़ी पकड़ में आएगी। विवि के पास भी एवार्ड लिस्ट रहेगी। 
विज्ञापन


आवासीय संस्थानों में सीबीसी सिस्टम लागू 
गणित के छात्र हैं और अर्थशास्त्र में भी रुचि है, तो अब आप पसंदीदा एक विषय भी साथ पढ़ सकेंगे। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू कर दिया है। इसमें छात्र अपने कोर्स से जुड़े विषयों के अध्ययन करने के अलावा एक विषय और पसंद कर सकता है। इसके छात्रों को क्रेडिट अंक दिए जाएंगे। नए सत्र से ये लागू किया जाएगा। ये सिस्टम परास्नातक कोर्स में शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर-वाटर हार्वेस्टिंग करेगा विश्वविद्यालय  
 डा. बीआर अंबेडकर यूनीवर्सिटी दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) की राह पर चल पड़ा है। विश्वविद्यालय समय की जरूरत को देखते हुए सोलर और वाटर हार्वेस्टिंग अपनाएगा। शुरूआत विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों से होगी। इसके लिए कुलपति ने आवासीय संस्थानों के विभागाध्यक्षों से बैठक कर मसौदा तय करने के निर्देश दिए हैं। भूगर्भ और बिजली बचाने के लिए आवासीय संस्थानों में वाटर-सोलर ऊर्जा हार्वेस्टिंग के उपकरण लगाए जाएंगे। इससे ही संस्थानों की बिजली और कंप्यूटर लैब संचालित होंगी। 

एजेंसी संचालकों के कसे पेच 
कुलपति ने 2013 से 2015 तक का रिजल्ट तैयार करने वाली तीनों एजेंसी के संचालकों के पेच कसें हैं। संचालकों से बकाया मार्कशीट-डिग्री और त्रुटिपूर्ण मार्कशीट की जानकारी मांगी है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय करें। ऐसा न होने पर एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।  


आईटी के छात्र भिड़े, कमेटी करेगी जांच 
छात्र संघ चुनाव की गुटबाजी के चलते इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो छात्र भिड़ गए। सपा छात्र सभा के अध्यक्ष पद के दावेदार रहे शुभम का आरोप है कि एनएसयूआई से दुर्गेश यादव ने उनके साथ मारपीट की है। इससे पहले भी ऐसा कर चुका है। शुभम की लिखित शिकायत पर विभागाध्यक्ष डा. वीके सारस्वत ने डा. शालिनी शर्मा, डा. अजय यादव और डा. राजेश लवानियां के नेतृत्व में कमेटी बना दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद छात्रों पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed