Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Markets Swarm with Crowds of Shoppers Ahead of Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya 2026: बाजारों में खरीदारों की भीड़, सोने-चांदी समेत इनकी बढ़ी मांग; जानें कब है अक्षय तृतीया

Tue, 14 Apr 2026 10:49 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 10:49 AM IST
सार

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पूजा के लिए विशेष मिट्टी के कलश, सत्तू और मौसमी फलों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Markets Swarm with Crowds of Shoppers Ahead of Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौभाग्य और अटूट पुण्य के पर्व अक्षय तृतीया के लिए बाजारों में काफी चहल-पहल है। पर्व 19 अप्रैल को है। महिलाओं में इसके लिए विशेष उत्साह है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और खरीदारी से अक्षय फल प्राप्त होता है। इसलिए महिलाएं घर की सफाई से लेकर परिधान व आभूषणों की खरीदारी तक तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन


किनारी बाजार, राजामंडी और संजय प्लेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लग रही है। कपड़ों के शोरूम और ज्वेलरी की दुकानों और शोरूम में विशेष रौनक है। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पूजा के लिए विशेष मिट्टी के कलश, सत्तू और मौसमी फलों की मांग बढ़ गई है। महिलाएं इस दिन ठाकुरजी की विशेष सेवा करती हैं। चंदन का लेप कर सूती वस्त्रों से भगवान का शृंगार किया जाता है। मंदिरों में विशेष फूलबंगला और शीतलता प्रदान करने वाले भोग अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह पर्व बहुत खास
अक्षय तृतीया हमारे लिए बहुत खास है। मैंने पूजा के लिए पीतल के बर्तन और सोने का सिक्का खरीदा है। घर में सत्तू के लड्डू और आम का पना बनाने की तैयारी है। जरूरतमंदों को पानी का घड़ा दान करने का भी विचार है। -सोनी गर्ग, हरीपर्वत
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक पूजा करूंगी
यह पर्व नई शुरुआत का प्रतीक है। मैंने अक्षय तृतीया के लिए पारंपरिक राजस्थानी लहरिया साड़ी ली है। हम सहेलियों ने मिलकर सामूहिक पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन रखा है। परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। -सीमा, आवास विकास कॉलोनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed