फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Market Will Closed In Ramadan 2020 Due To Lockdown

Ramdan 2020: लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे बाजार, घरों में होगी इबादत

Thu, 23 Apr 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Market Will Closed In Ramadan 2020 Due To Lockdown
फाइल फोटो
माह-ए-रमजान 25 अप्रैल से शुरू हो सकता है। पवित्र माह का चांद 24 अप्रैल को दिखाई देने की उम्मीद है। लॉकडाउन की वजह से रोजेदारों की दिनचर्या बदली नजर आएगी।
विज्ञापन


घर-ऑफिस में काम करने वाले मुस्लिम घर में ही इबादत में मशगूल रहेंगे। बाजार बंद होने की वजह से सहरी और इफ्तार का दस्तरख्वान इस बार आम रोजों की तरह से नहीं होगा। 
विज्ञापन


नाई की मंडी, लोहामंडी, नई बस्ती, मंटोला, शहीद नगर, आजम पाड़ा, दरगाह अबुल उल्लाह आदि स्थानों पर जहां पूरी रात चहल-पहल रहती थी। लौहार गली, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, घटिया, माल का बाजार, लोहामंडी में रात को लोग खरीदारी के लिए पहुंचते थे। इस बार ये बाजार सूने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर में पढ़ी जाएगी तरावीह
कोरोना संक्रमण की वजह से सभी घरों में रहेंगे। कुरान की तिलावत साथ बैठकर करेंगे। घर में ही तरावीह पढ़ी जाएगी। पहली बार परिवार के सभी सदस्य रोजा इफ्तार और सहरी एक ही समय में करेंगे। खजूर न मिलने पर शिकंजी से काम चलाया जाएगा। - सीमा खान, गृहिणी (वसंत बिहार) 

होगी असली आजमाइश 
करीब सौ साल में ऐसा पहली बार है जब रोजेदार घरों में नमाज अदा करेंगे। रोजा आजमाइश है। इस बार यह बहुत सख्त होगा। लॉकडाउन में दूध भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में सहरी में अगर चाय नहीं मिलेगी तो नींबू पानी से रोजा इफ्तार करेंगे। - डॉ. नसरीन बेगम, विभागाध्यक्ष, उर्दू विभाग, वैकुंठी देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज (गुदड़ी मंसूर खां) 

नहीं लेनी पड़ेगी छुट्टी 

रमजान के लिए खरीदारी नहीं कर पाएंगे। ड्राई फ्रूट और दूध से बने सामान का प्रयोग करेंगे। कई बार तो रोजे के लिए काम से छुट्टी लेनी पड़ती थी। इस बार ऐसा नहीं होगा।  - निशाद मिर्जा, फैशन डिजाइनर (कमलानगर)

घरों में नहीं बनेंगे ज्यादा पकवान 
सहरी और इफ्तार का दस्तरख्वान इस बार पहले की तरह नहीं होगा। इस बार जो मिलेगा उसी से काम चलाया जाएगा। हर बार रोजे में बाहर निकलकर जकात बांटा करते थे। इस बार घर से आसपास के लोगों की मदद करेंगे। - जीनत जीशान, सामाजिक कार्यकर्ता (फतेहाबाद रोड)

धूप में भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी
हर बार रमजान में इबादत के साथ-साथ बाहर के काम को भी संभालना होता था। कई बार तो धूप में ही टूरिस्ट को घूमना पड़ता था। इस बार घर में रहने की वजह से रोजा रखना थोड़ा आसान होगा। धूप में भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। - फैजान मलिक, टूरिस्ट गाइड (सुल्तानपुरा, आगरा कैंट) 

वर्क शेड्यूल बदल गया 
लॉकडाउन की वजह से वर्क शेड्यूल बदल गया है। सुबह शहरी और इबादत के बाद घर के काम निपटाए जाते थे। इसके बाद दीवानी के लिए दौड़ लगाती थी। इस बार घर में रहने की वजह से सहूलियत तो मिलेगी। - असमा अली, वकील (न्यू आगरा) 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed