फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   market open after violence in agra

SC/ST एक्टः आगरा में खुल गया बाजार, दोपहर ढाई बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल

Wed, 04 Apr 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
market open after violence in agra
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में आगरा शहर में हुई हिंसा के बाद शहर शांति की पटरी पर लौट आया। मंगलवार को सुबह बाजार खुलने लगे और दोपहर तक बाजार की रौनक लौट आई। 
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा के दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। खासतौर पर उन इलाकों में जहां बवाल ज्यादा हुआ था। वहीं दोपहर ढाई बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा गया। सोमवार को ही डीएम ने स्कूल बंद रखने का निर्देश दे दिया था। वहीं पुलिस ने सुभाष बाजार में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

market open after violence in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह शहर में लोग घरों से निकलना शुरू हुए हैं। हालांकि लोग एहतियात बरत रहे हैं। बहुत जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। 

मंगलवार को हिंसा के बाद कई जरूरी सामान लोगों को नहीं मिल पाया था। इसके चलते लोग उन जरूरतों को पूरा करने के लिए घरों से बाहर निकले। 

शहर में पुलिस फोर्स तैनात है। जगह-जगह पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। ताकि अब किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed