{"_id":"5fecb90f8ebc3e3b9121d430","slug":"marghshees-kasganj-news-agr4742645120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
कासगंज सोरों की हरिपदी गंगा में स्नान करते श्रद्घालु
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों(कासगंज)। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अंतिम स्नान के लिए हरिपदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरपदी के घाट गंगा मैया के जयकारों से गूजंते रहे। ठंड पर श्रद्धालुओं की श्रद्धा भारी नजर आई। श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में ही गंगा स्नान किया। इधर, लहरा गंगा घाट, कछला गंगा, कादरगंज गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए साधु-संतों का तीर्थनगरी में आगमन पहले ही हो चुका था। स्थानीय और आसपास के श्रद्धालु भी रोडवेज बसों, निजी वाहनों एवं डग्गामार वाहनों से तीर्थनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल में दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। घाटों पर बैठे गरीब निर्धनों, संत महात्माओं को दान दिया। तीर्थपुरोहितों से श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं ने ढोलक मजीरे बजाते हुए संकीर्तन करते हुए हरिपदी की परिक्रमा की। देर शाम तक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
मंदिरों में किया देव दर्शन
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग एवं हरिपदी किनारे स्थित मंदिरों वराह मंदिर, श्याम वराह, रघुनाथ जी, सिद्ध विनायक, द्वारिकाधीश, बालाजी, अन्नपूर्णा माता, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर दरबार, भागीरथी गंगा माता, पंच महाशक्ति सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं देवदर्शन कर मत्था टेका। वहीं प्रभु से अपने परिवार की समृद्धि व खुशहाली का आशीष मांगा।
आश्रमों चल रहे अन्न क्षेत्र
महेश दयानंद सोहम आश्रम, स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम, राधे राधे आश्रम, नागालैंड, मानस मंदिर, भैरवानाथ मंदिर, टाटिया बाबा आश्रम, ब्रह्मानंद सोहम आश्रम आदि में श्रद्धालुओं द्वारा संत महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया।