फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marble Being Transported to Evade GST Seized; Fine of

UP: मार्बल के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी, 8.62 लाख का जुर्माना; राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Sat, 04 Apr 2026 07:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Apr 2026 07:50 AM IST
सार

राज्य कर विभाग ने चेकिंग के दौरान फर्जी बिल और ई-वे बिल के जरिए मार्बल की टैक्स चोरी का बड़ा मामला पकड़ा। एक ही पैन पर कई फर्म चलाकर संगठित तरीके से व्यापार किया जा रहा था, जिस पर 8.62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
 

विज्ञापन
Marble Being Transported to Evade GST Seized; Fine of
जीएसटी टीम। संवाद

विस्तार

राज्य कर विभाग ने चेकिंग के दौरान संगठित रूप से मार्बल की खरीद-फरोख्त कर टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। सहायक आयुक्त ने थाना लोहामंडी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फर्म पर 8.62 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त राज्य कर केदार नाथ ने तहरीर दी। उनके अनुसार 18 मार्च को सचल दल पंचम इकाई ने कोरई टोल प्लाजा के पास राजस्थान नंबर की लोडर को रोककर जांच की। वाहन चालक जफरुद्दीन अगावान ने बताया कि वह किशनगढ़ (राजस्थान) से ग्रेनाइट-मार्बल स्लैब लेकर आगरा आ रहा है।
विज्ञापन


जांच के दौरान प्रस्तुत टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल में 8002 वर्गफीट माल दर्शाया गया, जबकि भौतिक सत्यापन में 11,244 वर्गफीट माल पाया गया। जांच में सामने आया कि विक्रेता फर्म एसआरके इंटरप्राइजेज (किशनगढ़) ने 23 फरवरी को जीएसटी पंजीकरण कराया लेकिन अब तक रिटर्न दाखिल नहीं किए। इसके बावजूद लगातार ई-वे बिल जारी कर व्यापार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक ही पैन नंबर पर राजस्थान में आरके इंटरप्राइजेज और आगरा में एके इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म संचालित होना पाया गया। फर्म का संचालक लवकुश बताया गया है। इसी मोबाइल नंबर और ईमेल से एक तीसरी फर्म जेके इंटरप्राइजेज भी संचालित पाई गई। यह भी सामने आया कि यह वाहन पहले 8 मार्च को महाराष्ट्र में टैक्स चोरी में पकड़ा जा चुका है। 


अधिकारियों के अनुसार यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के जरिए टैक्स चोरी का है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed