फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marathon torch reached Agra College Ground

आगरा कालेज के ग्राउंड पहुंची मैराथन की मशाल

Sat, 06 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 06 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Marathon torch reached Agra College Ground
शारदा ताज मैराथन की मशाल (बैटन) शुक्रवार की सुबह आगरा कालेज ग्राउंड में पहुंची। यहां प्राचार्य डा. मनोज रावत को बैटन सौंपी गई। खिलाड़ियों और शिक्षकों के हाथों से होकर बैटन को आगे ले जाया गया।
विज्ञापन

संयोजक विनय पतसारिया ने बैटन आगरा कालेज के प्राचार्य के हाथों में सौंपी। उन्होंने कहा कि आगरा कालेज परिवार मैराथन में सहयोग देगा। मैराथन में कालेज के छात्र छात्रा ही नहीं शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे। कालेज के क्रीड़ाधिकारी नरेंद्र सिंह ने मैराथन के बारे में छात्रों को जानकारी दी। शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता ने कहा कि शारदा मैराथन से आगरा को अनूठी पहचान मिलेगी। लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। उमेश शर्मा ने कहा कि सभी श्रेणियों में मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की संख्या दस हजार तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए ऐसे लोग भी सामने आए, जोकि पूरे समय दौड़ नहीं सकते हैं, वे स्वयंसेवक बनकर आयोजन से जुड़ना चाहते हैं। इस मौके पर डा. शादा जाफरी, डा. निशा अग्रवाल, डा. अंशू चौहान, डा. स्मिता चतुर्वेदी, संध्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed