{"_id":"657a7d9959ccbd8763066cc4","slug":"many-trains-passing-through-agra-division-are-running-late-by-hours-due-to-fog-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई परेशानी: देरी से चल रहीं आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें, घंटों करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी: देरी से चल रहीं आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें, घंटों करना पड़ रहा इंतजार
Thu, 14 Dec 2023 09:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:29 AM IST
सार
कोहरे ने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। इसकी वजह से आगरा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे की वजह से आगरा मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने से मारामारी हो रही है। ट्रेन अधिक देरी से चलने के कारण कई यात्रियों ने टिकट भी निरस्त करा दी है।
विज्ञापन
सर्दी शुरू होने से बीते सप्ताह से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें औसतन 4-5 घंटे देरी से चल रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें तो 10-12 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसके चलते आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, ईदगाह स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी है। इन स्टेशनों से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है।
विज्ञापन
प्रतीक्षालय में सीट तक नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक भीड़ आगरा कैंट स्टेशन पर रही। यहां जयपुर हाउस के प्रदीप कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जाना है, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ अधिक है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का समय पर संचालन प्रभावित है। इसके चलते स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन