फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many trains canceled due to protest against Agneepath scheme

Agneepath Protest: कोटा-पटना एक्सप्रेस निरस्त, आज भी नहीं चलेंगी ये दो ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 20 Jun 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:17 AM IST
सार

अग्निपथ आंदोलन के कारण जहां रेलवे स्टेशनों और ट्रैकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं ट्रेन निरस्त होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Many trains canceled due to protest against Agneepath scheme
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अग्निपथ आंदोलन के कारण रविवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, उदयपुर-कोलकाता (अनन्या एक्सप्रेस) सोमवार को निरस्त रहेंगी। टूंडला से जाने वाली कामाख्या आनंदविहार एक्सप्रेस 21 को निरस्त रहेगी। दूसरी ओर, ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वह निरंतर आरक्षण रद्द करवा रहे हैं। 

विज्ञापन


कोटा-पटना एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को आवश्यक कार्यों से जाना था। उन्होंने दूसरी गाड़ियों में सीट तलाशीं, मगर पूर्वोत्तर और उत्तर मध्य रेलवे की 36 ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रा निरस्त करनी पड़ी। 

विज्ञापन

सोमवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 

सोमवार को गाड़ी संख्या (12808) निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम, 12316 उदयपुर-कोलकाता एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी, जबकि टूंडला से होकर जाने वाली कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल 21 जून को निरस्त रहेगी। उधर, 16 व 17 जून को ट्रेनों के निरस्त होने और अग्निपथ आंदोलन के कारण आगरा-मथुरा में 725 यात्रियों ने आरक्षण निरस्त करवाए। उन्हें रिफंड किया गया। दो दिन में एक लाख 64 हजार 625 रुपये रिफंड के रूप में वापस किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्लोचपुरा पर जुटने की खबर पर दौड़ी आरपीएफ

अग्निपथ आंदोलन के कारण स्टेशनों और ट्रैकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार की सुबह बिल्लोचपुरा स्टेशन पर आंदोलनकारियों के जमावड़े की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी की टीमें दौड़ीं मगर वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद आरपीएफ ने बिल्लोचपुरा से लेकर सिकंदरा तक ट्रैक की गश्त की। इस दौरान अवांछनीय तत्वों की धरपकड़ भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed