फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many people killed in road accident in Mainpuri

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, प्रोफेसर सहित 7 लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 21 Apr 2019 11:34 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Many people killed in road accident in Mainpuri
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट एसी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




घटना मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के समीप हुई। रविवार तड़के एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के पास उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गए।

अभी तक इन घायलों के नाम-पता मिले 

हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। सभी घायलों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपका आना बताई जा रही है।

- शोभिक सेन गुप्ता पुत्र कमल सेन गुप्ता
- अवनीश सिंह पुत्र, सुखराम सिंह, जिला गाजीपुर
- सतेंद्र श्रीवास्तव, वाराणसी
- श्रेया गुप्ता, शुभम गुप्ता ओर सरोज गुप्ता, बनारस
- राकेश पुत्र हरी किशन, जिला पाली, राजस्थान
- राजेश गुप्ता पुत्र मोहन लाल, बनारस
- सचिन सिरोही पुत्र विजेंद्र सिंह, हापुड़
- साक्षी गुजराती पुत्री राजेंद्र कुमार, गुजरात
- अरुण कुमार पुत्र चन्दमा दुबे निवासी शादियाबाद, गाजीपुर
- हेमा श्रीवास्तव पत्नी नीरज, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नैपालपुर, दिल्ली
- कशिश श्रीवास्तव पुत्री नीरज गुप्ता
- नीरज गुप्ता पुत्र श्माय बिहारी
- श्याम सुंदर पांडेय पुत्र योगेश्वर, सोनभद्र  


 

मृतकों के नाम 

हादसे में मरने वाले एक युवक को छोड़कर छह लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें एक युवक शशांक यादव एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। वो रायबरेली के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही उनके परिजन चल दिए हैं। 

- विदुषी (7) पुत्री शिशिर शुक्ला निवासी 40-ए तिवारीपुरम, पुरानी चुंगी थाना कृष्णानगर, लखनऊ
- शिशिर शुक्ला (36) पुत्र रामनरायण शुक्ला निवासी 40-ए तिवारीपुरम, पुरानी चुंगी थाना कृष्णानगर, लखनऊ
- डॉ. शशांक यादव (28) पुत्र श्यामलाल यादव निवासी आचार्यनगर जेल रोड रायबरेली
- पिंकू (22) पुत्र दयालू सिंह निवासी अहमदनगर थाना गजनेर जिला कानपुर देहात। 
- शिवबाबू (26) पुत्र करन सिंह निवासी अहमदनगर थाना गजनेर जिला कानपुर देहात। 
- मोहनलाल गुप्ता (57) पुत्र कंहैयालाल गुप्ता निवासी मोहल्ला औरंगाबाद थाना लंका, वाराणसी 
- अज्ञात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed