फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many family case solved by National Lok Adalat in agra

दस रुपये के लिए पति-पत्नी के बीच बिगड़ी बात, राष्ट्रीय लोक अदालत में बन गई

Sat, 08 Dec 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
many family case solved by National Lok Adalat in agra
राष्ट्रीय लोक अदालत में आए फरियादी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों मामलों का निपटारा किया गया। इनमें एक मामला ऐसा सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


महज 10 रुपये के लिए पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। पत्नी ने भरण पोषण का केस दायर कर दिया। मगर, दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


मथुरा के रहने वाले युवक की शादी जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती से हुई थी। छह महीने पहले पत्नी को दस रुपये एक सामान खरीदने के लिए चाहिए थे। मगर, पति ने रुपये न होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत ने कराया समझौता

इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पत्नी मायके जाकर रहने लगी। कोर्ट में भरण पोषण दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पति पत्नी को साथ रखना चाहता था। इस पर दोनों के बीच बातचीत कराई गई। इसके बाद दोनों एक हो गए। वह साथ गए।

इसी तरह शाहगंज क्षेत्र के दंपति छह महीने से अलग रह रहे थे। उनमें घर की छोटी सी कहासुनी पर झगड़ा हो गया था। उनका विवाद खत्म करा दिया। दोनों साथ गए। इसी तरह स्कूल में कार्यरत एक दंपति के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा था। 

इस कारण दो साल की बेटी की परवरिश नहीं हो पा रही थी। लोक अदालत में पति-पत्नी के बीच की दूरी खत्म करा दी गईं। राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ दंपतियों को फिर से एक कर दिया गया। सभी ने एक-दूसरे को माला भी पहनाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed