फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many exciting matches between players in table tennis

Agra News: टेबल टेनिस में खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले

Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Many exciting matches between players in table tennis
आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एकलव्य स्टेडियम में प्रदेशीय सीनियर पुरुष-महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता 8 से 10 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के 12 मंडल और एक छात्रावास को मिलाकर कुल 13 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 78 बालक और 60 बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पहले दिन ही खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षा संपदा अधिकारी आगरा परिक्षेत्र दीपक मोहन और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य चीफ रेफरी और संयुक्त सचिव भारतीय टेबल टेनिस संघ डॉ. अलका शर्मा, नितेश कुमार, शौर्या बसंल, देवांश, और आर्यन चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान राजेश यादव, साहिल कुमार, हरदीप सिंह, गर्ग ऋषि, सोम्या राठौर, भव्य आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरुष टीम वर्ग- पहले दिन हुए मुकाबले
आगरा छात्रावास ने मिर्जापुर मंडल को 3-0 से हराया।
कानपुर मंडल ने गोंडा मंडल को 3-0 से मात दी।
आगरा छात्रावास ने मेरठ मंडल को 3-0 से पराजित किया।
वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 3-0 से हराया।
लखनऊ मंडल ने गोरखपुर मंडल को 3-0 से हराया।
अयोध्या मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 3-2 से हराया।
कानपुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 3-1 से हराया।
आगरा मंडल ने अलीगढ़ मंडल टीम को 3-1 से दी मात।
महिला टीम वर्ग : शानदार रही प्रतिस्पर्धा
लखनऊ मंडल ने आगरा मंडल को 3-0 से हराया।
प्रयागराज मंडल ने अयोध्या मंडल पर 3-1 से जीत दर्ज की।
वाराणसी मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 3-0 से पराजित किया।
लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed