फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many bjp leaders wants ticket for Agra North constituency by election

यूपी की इस विधानसभा सीट पर 19 मई को है उपचुनाव, भाजपा में टिकट दावेदारों की लाइन

Sun, 21 Apr 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
many bjp leaders wants ticket for Agra North constituency by election
बीजेपी
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा में टिकट के लिए दावेदारों की लाइन लगने लगी है। व्यापारी नेता, समाजसेवी, संगठन के पदाधिकारी लाइन में हैं। अभी तक 10 से ज्यादा नाम सामने आ चुके हैं। सांसद रामशंकर कठेरिया के करीबी लोग भी टिकट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


संगठन में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी जोर लगा रहे हैं। इस सीट से हमेशा वैश्य विधायक चुना जाता रहा है। इस कारण माना जा रहा है कि इस बार भी भाजपा वैश्य को ही टिकट देगी। तीन चार दिन के भीतर ही टिकट तय हो सकता है।
विज्ञापन

 
उधर, कांग्रेस में भी टिकट की दौ़ड़ शुरू हो गई है। वैश्य बहुल इस सीट पर वैश्य नेताओं ने दावेदारी के लिए लखनऊ की तक दौड़भाग शुरू कर दी है। अभी तक आठ लोगों ने दावा ठोंका है। जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अप्रैल से नामांकन

उत्तर विधानसभा के लिए 22 अप्रैल से नामांकन दाखिल होना शुरू हो जाएंगे। शहर के इस महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का उम्मीदवार लंबे समय से चुनाव नहीं जीत सका है। पार्टी पूर्व में इस सीट से वैश्य उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है। पिछले 25 साल से सीट पर भाजपा का कब्जा रहा। 

विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर अब प्रतिष्ठा का चुनाव होना है। टिकट के लिए कई नेताओं ने तो लखनऊ और दिल्ली में भी दस्तक दे दी है, लेकिन अभी तक पार्टी ने भी किसी नाम पर विचार नहीं किया है। 

रविवार को पार्टी के पर्यवेक्षक रोहित चौधरी और किशन मुद्गल उत्तर विधानसभा सीट के चुनाव को लेकर जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा।

आगरा उत्तर विधानसभा सीट के लिए 19 मई को मतदान होगा। इसके लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 438 बूथों बनाए जाएंगे। 4,09,346 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 2,23,135 पुरुष और 1,86,187 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed