फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many accident on expressway

मैनपुरी में पहले भी हो चुके हैं दिल दहला देने वाले हादसे

Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
many accident on expressway
20एमएनपी-22-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात हादसा तो बड़ा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। माना जा रहा है कि बस की रफ्तार कम होने और ट्रक के खड़े न होने के कारण यात्री सुरक्षित बच गए। हालांकि मैनपुरी में भी बीते वर्षों में कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ की ओर से की गई जांच में बताया गया है कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही होगी। हाईवे प्रशासन से बस की डिटेल मांगी गई है। साथ ही जिस ट्रक से हादसा हुआ वह चल रहा था। खुद बस में सवार यात्रियों का कहना था कि अगर ट्रक खड़ा होता या फिर बस की रफ्तार अधिक होती तो लोगों की जान भी जा सकती थी। हादसे के वक्त बस में सवार दीपक कुमार निवासी कोटीहवा, नेपाल ने बताया कि अपनी सीटों पर बैठे हुए सभी यात्री सो रहे थे, इसी बीच तेज झटके के साथ धमाका हुआ। कोई कुछ समय पता, इससे पहले ही चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियां रोककर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस और ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन

मैनपुरी में हुए बड़े हादसे
-13 जून 2018 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कीरतपुर के पास जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस पलट गई थी। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
-25 मार्च 2019 को करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एसी बस में आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी एक महिला चिकित्सक समेत चार लोग इस आग में जिंदा जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-21 अप्रैल 2019 को एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे मस् बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 34 लोग घायल हो गए।
-23 जून 2019 को किशनी क्षेत्र में बस पलटने से हुए बस हादसे में एक महिला और मासूम को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
जांच में कागजात ठीक निकले
बस हादसे की खबर मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री से लेकर परिवहन मंत्री ने जिला प्रशासन ने जानकारी ली। एआरटीओ की ओर से की गई जांच में बस के कागजात ठीक होने की बात कही गई है। बस क्राउन बस सर्विस के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिटनेस 27 दिसंबर 2021 तक मान्य है। वहीं बीमा 29 नवंबर 2020 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed