{"_id":"60fef1e68ebc3e58024f9d65","slug":"manrega-manrega-job-brij-lal-bharati-khet-majdur-union-kasganj-manrega-kasganj-news-agr501383076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपये दी जाए मजदूरी : खेत मजदूर यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपये दी जाए मजदूरी : खेत मजदूर यूनियन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन द्वारा मनरेगा योजना से संबंधित पांच सूत्री मांगें की गई हैं। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया है।
प्रदेश महासचिव बृजलाल भारती ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत सभी मजदूरों को 200 दिन का काम और 600 रुपये का पारिश्रमिक प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाए। श्रम के संबंध में सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी वापस ली जाए। सभी मजदूरों की मजदूरी एक साथ एक ही मद से जारी की जाए। कार्यस्थल पर पीने का पानी, दवाइयां आदि की व्यवस्था हो।
उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही हैं, जिसको देखते हुए मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में भी वृद्धि की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह, जिला सचिव रामजीलाल, प्रेम सिंह, रामवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।