{"_id":"5a2eaf434f1c1b7a548c252a","slug":"manpuri-vehical-of-government-officer-collied-with-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः एसडीएम की गाड़ी ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः एसडीएम की गाड़ी ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कुसमरा (मैनपुरी)
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में किशनी तहसील के एसडीएम की सरकारी गाड़ी ने सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में अधिकारी भी मौजूद थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां पहुंचे परिवारीजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए।
बताया गया है कि विरतिया गांव निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव के यहां सोमवार को तेरहवीं संस्कार का आयोजन था। इसमें शामिल होने आए आगरा के सनोज (27) पुत्र सुरेंद्र और हिमांशु (13) और संजीव (26) निवासी विरतिया अपाचे बाइक से कुसमरा जा रहे थे।
नारायनपुर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार आई सूमो विक्टा (सरकारी गाड़ी) ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से गुजर लोगों ने उन्हें उठाया। वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

गाड़ी में थे एसडीएम!
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त गाड़ी एसडीएम किशनी की थी। वे खुद उसमें सवार भी थे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों में हादसे के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया।
वहीं हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचे परिवारीजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए। फिलहाल मामले में घायलों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एसडीएम किशनी रामचंद्र यादव का कहना है कि नारायनपुर गांव में एक्सीडेंट तो हुआ था लेकिन किस वाहन से हुआ, यह पता नहीं चल सका है। तीन युवकों के मामूली चोट आई हैं। मामला रफा-दफा कर दिया गया है।