{"_id":"8fe217fe3e7a13473cd7dd2c1f6276b1","slug":"manly-the-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मर्दानी’ बनी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मर्दानी’ बनी महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Jan 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला नगर के पंकज गर्ग कारोबारी हैं। उनकी पत्नी दीक्षा बहन आयशा के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे एक्टिवा स्कूटर से मन:कामेश्वर मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दीक्षा ने बताया कि मंदिर परिसर से बाहर आते ही एक युवक ने उनका बैग काटकर पर्स निकाल लिया। इसमें 15 हजार रुपये थे। दीक्षा ने जेबकतरे को पकड़ा तो उसने पर्स दूसरे साथी को दे दिया। उसने भागने की कोशिश की तो दीक्षा ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। तभी कुछ लोग जेबकतरे के समर्थन में आ गए और उसे बचाने की कोशिश की। मगर जब दीक्षा ने पूछा कि तुम मंदिर में क्यों आए थे तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। वह उसे अकेले ही कॉलर पकड़कर पुलिस चौकी चिम्मन चौराहे तक ले आईं। यहां पुलिसकर्मियों को जेबकतरे ने अपना नाम आसिफ बताया। यहां भी लोगों ने उस पर तहरीर नहीं देने का दबाव बनाया। पुलिस ने महिला को पर्स वापस करा दिया। इसके बाद तहरीर दी।
साहसी युवती ने शोहदे को सिखाया सबक
आगरा। शाहगंज में एक युवती ने शोहदे को अच्छा सबक सिखाया। छेड़छाड़ पर उसको पकड़ लिया। अपने भाई के साथ मिलकर उसकी जमकर धुनाई की। उसे पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
शाहगंज क्षेत्र की संजना (परिवर्तित नाम) सोमवार शाम को घर से बाजार जा रही थी। कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पहले तो उसने कुछ नहीं कहा, मगर युवक की हरकतें बढ़ गई। छेड़छाड़ करने लगा। उसका हाथ तक पकड़ लिया। संजना के शोर मचाने पर युवक भागने लगा। अब संजना ने उसे पकड़ लिया और अपने भाई को भी बुला लिया। दोनों ने उसकी जमकर धुनाई लगाई। ये देख आसपास से गुजरते लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तमाशबीन बने रहे। वह उसेे पकड़कर थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी घास की मंडी निवासी अशरफ को जेल भेजा है।