{"_id":"5e1ca0c68ebc3e87cf3e2b23","slug":"manish-yadav-deewani-mainpuri-news-agr4246148129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में हुई मनीष की न्यायालय में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में हुई मनीष की न्यायालय में पेशी
विज्ञापन
13एमएनपी-11-दीवानी गेट पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनीष यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। ये वही मनीष यादव है जिसने एक सप्ताह पहले पेशी के दौरान कोर्ट रूम में ही खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद से सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
छह जनवरी को तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनीष यादव ने एडीजे चतुर्थ के कोर्ट में खुद को तमंचे से गोली मार ली थी। गोली मनीष के पैर में लगने के चलते एक बड़ी घटना टल गई थी। इसके बाद कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। सोमवार को फिर एक बार आरोपी मनीष को एडीजे चतुर्थ तरुण कुमार सिंह के कोर्ट में पेश किया गया। यहां मनीष व अन्य आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस उसे वापस ले गई। इससे पहले या बाद में उसे किसी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। परिवार का भी कोई सदस्य उससे मिलने नहीं आया।
कोर्ट रूम के बाहर ही खड़ी की गाड़ी
जिला कारागार से जिस वाहन में मनीष को लाया गया था, उसे दीवानी हवालात के पास खड़ा किया जाता है। लेकिन घटना के बाद सोमवार को जिला कारागार से आया वाहन सीधा कोर्ट रूम के गेट पर ही खड़ा किया गया। यहां सुरक्षाकर्मियों के साथ मनीष को अंदर ले जाया गया। यहां कार्रवाई के बाद सीधे मनीष को वाहन में बैठाकर सुरक्षाकर्मी जिला कारागार ले गए।