फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mani Hariyali Teej in the district with worship of Shiva Parvati

शिव पार्वती की पूजा अर्चना के साथ जिले में मनी हरियाली तीज

Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mani Hariyali Teej in the district with worship of Shiva Parvati
11एमएनपी-37-हरियाली तीज पर शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सावन के महीने में हर तरफ हरियाली दिखाई दे रही है। हरियाली के साथ चलने वाली हवा लोगों का मन झकझोर रही है। बुधवार को जिले में हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ मनाया। घरों में शिव और पार्वती की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने व्रत रखा। वहीं देर शाम जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने मल्हारों के साथ मस्ती ली। शहर में कई जगह हुए आयोजनों में हरे परिधान पहनकर महिलाओंने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

सावन में हर तरफ हरियाली झूम रही है। मौसम सुहाना है। बादलों के घेरे में बयार शुरू होते ही तन-मन आनंद से भर उठता है। बुधवार को सुहाने मौसम में महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव में लुत्फ उठाया। गीत और मल्हारों की बारिश हुई। जमकर नृत्य किया। महिलाओं के चेहरे पर तीज की मस्ती का त्योहार चढ़ा देखा गया। गांव-गांव महिलाओं ने री, देखो सखी घिर आए बदरा, पिया गए परदेस मगर नहीं आया कोई संदेश आदि गीतों पर मस्ती की। वहीं महिलाओं ने घरों में शिव और पार्वती की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में महिला एवं बाल उत्थान समिति की सचिव सीमा शुक्ला के आवास पर हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। यहां संजू शर्मा ने- सावन का महीना ऐरी सखी आय गयो जी, मल्हार गाई तो उपस्थित महिलाएं झूमने लगीं। कवयित्री ऊषा त्रिपाठी ने झूला तो पड़ गयो अमुवा की डाल पै जी गीत गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed