फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manholes of death are lying open on the roads in Agra Smart City officials remain mute spectators

ये है स्मार्ट सिटी आगरा: सड़कों पर खुले पड़े मौत के मैनहोल, मूकदर्शक बने अधिकारी; एक परिवार की लूट ली खुशियां

Thu, 09 Jan 2025 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jan 2025 03:54 PM IST
सार

आगरा स्मार्ट सिटी की सड़कों पर मौत के मैनहोल खुले पड़े हैं। ये मैनहोल कारखाना संचालक की मौत की वजह बन गया। वहीं अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। 
 

विज्ञापन
Manholes of death are lying open on the roads in Agra Smart City officials remain mute spectators
मृतका फाइल फोटो और पुलिया जहां हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा स्मार्ट सिटी में सड़कें भी सुरक्षित नहीं। मौत के मैनहोल खुले पड़े हैं। अफसर मूकदर्शक बने हैं। यह स्थिति तब है जब मॉडल रोड बनाई जा रही हैं। नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही से नाले की टूटी पुलिया में गिरने से मंगलवार रात एक घर की खुशियां उजड़ गईं। तीन बच्चे अनाथ हो गए। पत्नी विधवा हो गई। पिता बेसहारा हो गए। 
विज्ञापन



प्रकाश नगर निवासी राजेश की टूटी पुलिया में स्कूटर गिरने से सिर में चोट आई। सड़क पर ही मौत हो गई। नगर निगम की लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली। उधर, परिजन ने चीफ इंजीनियर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराने की मांग उठाई है। पूर्व पार्षद राहुल चौधरी ने बताया कि नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों को टूटी पुलिया की मरम्मत के लिए बार-बार शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रार्थनापत्रों का रद्दी की टोकरी में डाल दिया। नतीजा एक हंसते खेलते घर की खुशियां छिन गई।इधर, मारुति एस्टेट चौराहा स्थित सुलहकुल नगर मोड़ पर सीवर का मैनहोल तीन महीने से टूटा है। रात के अंधेरे में जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है। इसके अलावा बोदला-सिकंदरा रोड पर लाल मस्जिद के सामने 15 दिन तक मैनहोल टूटा पड़ा रहा। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर ढक्कन रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपरवाइजर निलंबित
शंकरगढ़ की पुलिया पर हुए हादसे के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अवर अभियंता पवन कुमार के निलंबन की संस्तुति शासन से करते हुए निर्माण सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, जोनल अधिकारी अवधेश कुमार और जेडएसओ राजीव बालियान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्यूरो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed