फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manchal molested the teenager, case filed

मनचलों ने किशोरी से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Manchal molested the teenager, case filed
बाह। क्षेत्र के एक गांव में दो मनचलों ने घर में पहुंचकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी की चीख-पुकार पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता की मां की तहरीर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह मंदिर में पूजा करने गई थी। तभी गांव के ही नेत्रपाल और राधे उसके घर में आ गए। किशोरी को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। खुद को बचाने के लिए किशोरी ने चीख-पुकार मचाई। इस पर युवक भाग गए। घर आने पर बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

बाह थाने के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। नामजद आरोपियों के घर में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन दोनों फरार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed