फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manav Sharma suicide case Big revelation from TCS manager wife WhatsApp chat

UP: 'शादी से पहले का मेरा पास्ट जान चुके थे' इसलिए चुनी मौत...TCS मैनेजर की पत्नी की व्हाट्सएप चैट से खुलासा

Sat, 01 Mar 2025 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

TCS Manager Manav Sharma Case: टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ी है। मानव ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि पत्नी निकिता सभी आरोपों को झूठा बताते हुआ व्हाट्सएप चैट दिखाई है। 
 

विज्ञापन
Manav Sharma suicide case  Big revelation from TCS manager wife WhatsApp chat
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Manav Sharma News: टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह आरोपी पत्नी और सुसराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकिता परिवार सहित गायब हैं। हालांकि उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोप गलत बताए।
विज्ञापन




 

मृतक की बहन आकांक्षा ने उनकी बात का खंडन किया। उनका कहना है कि मानव पुलिस कार्रवाई की धमकी देने से तनाव में आ गए थे। बहन आकांक्षा ने शुक्रवार को बताया कि घटना वाले दिन निकिता की ढाई बजे काॅल आई थी। उससे पहले 12:40 बजे तक मानव से बात हुुई थी। उससे कुछ दस्तावेज पीपीटी बनाने के लिए भेजे थे। निकिता मानव से बात करने के लिए बोल रही थी। कहा था कि वह कुछ करने वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसको तुरंत काॅल किया। मगर, उसने काॅल नहीं उठाया। उन्होंने मैसेज भेजा। इसमें लिखा कि वह वीडियो देख रहा है। वीडियो बंद हो जाएगा। मानव से हालचाल पूछा। यह लिखकर पूछा कि उन्होंने बुरा सपना देखा है। कोई बात तो नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। सोने के लिए बोल दिया। भाई के ठीक होने के बारे में पता चलने पर निकिता को बता दिया। लग रहा था कि पति-पत्नी झगड़ा नहीं करें। निकिता को सोने के लिए बोल दिया। उसे शांत करने के लिए मैसेज किए थे। अंदाजा नहीं था कि भाई इस तरह का कुछ काम करेगा।


 
विज्ञापन

मानव को इंस्टाग्राम पर एक आईडी से निकिता की पुरानी जिंदगी के बारे में बताया गया था। इसके बाद से भाई तनाव में आ गया था। उसने हाथ की नस काट ली थी। माता-पिता ने मुंबई जाकर समझाया था। वह निकिता से तलाक लेने आगरा आया था। मगर, उसे निकिता और उसके परिवार वालों ने घर पर धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या कर ली। उधर, माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह एक ही बात कह रहे हैं कि कार्रवाई की जाए।

 

पत्नी निकिता ने कहा - मैंने तो दो बार सुसाइड करने से रोका था
बरहन(आगरा)। मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने खुद पर आरोप लगने के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि मानव इससे पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने मानव के पिता और बहन को इस बारे में आगाह किया था। वीडियो के बाद निकेता परिवार सहित गायब हैं। निकिता ने मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट के साक्ष्य भी पेश किए। उनका कहना है कि मानव जिस बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था, वह पास्ट था।


 

सुसाइड वाले दिन शाम को छोड़कर गए थे मायके
निकिता ने बताया कि सुसाइड वाले दिन शाम को उसे हंसी-खुशी बरहन मायके में छोड़कर गया था। कहा कि मानव कुछ समय से बहुत तनाव में थे। तनाव में उन्होंने दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार उसने ही उन्हें बचा लिया था। इस बारे में उसने ससुराल के सदस्यों को भी बताया था, लेकिन उन्होंने पति पत्नी के बीच का मामला बता कर टाल दिया। बकौल निकेता, मानव की यह स्थिति देखकर वही उसे मुंबई से आगरा लेकर आई थी।

 

भावुक हो जाता था भाई
बहन का कहना है कि मानव शादी पर जब विदा कराकर निकेता को ला रहा था, तब वह खुद भी रो रहा था। उसका रोना देखकर भावुक हो गया था। कह रहा था कि उसके माता-पिता कैसे रहेंगे? वह किसी के दुख को देखकर भावुक हो जाता था।
 

एआई इंजीनियर सुभाष ने भी की थी आत्महत्या
बेंगलूरू की कंपनी में बताैर एआई इंजीनियर काम कर रहे अतुल सुभाष मोदी ने भी खुदकुशी की थी। उन्होंने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था। यह 1 घंटा 20 मिनट का था। 24 पन्नाें का सुसाइड नोट भी था। उन्होंने पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed