Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man, Wife and Sister Allegedly Assaulted at In-Laws' House in Agra; FIR Pending for Six Days

ससुराल में की ऐसी हरकत: बेटी और दामाद की पिटाई, ननद को भी नहीं बख्शा; छह दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस

Fri, 27 Nov 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

आगरा के नगला टीन में ससुराल आए युवक की कथित तौर पर पत्नी और बहन के साथ पिटाई कर दी गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तहरीर देने के छह दिन बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
 

विज्ञापन
Man, Wife and Sister Allegedly Assaulted at In-Laws' House in Agra; FIR Pending for Six Days
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर में ससुराल आए दामाद की पत्नी और बहन की जमकर हुई पिटाई के मामले में एकता पुलिस ने छह दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। घटना 20 नवंबर की है थाना पिनाहट के अंबेडकर चौराहा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी और बहन के साथ थाना एकता के नगला टीन ससुराल आया हुआ था। किसी बात को लेकर विवाद हो गया फिर क्या था ससुरालियों ने अरुण कुमार की जमकर पिटाई कर दी बचाने आए पत्नी और बहन को भी खूब पीटा, जिससे आंख और पैर में काफी चोटें आई। इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाना एकता में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के भाई शैली ने बताया कि एकता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना डीसीपी सिटी को भी दिया है। उसके बाद भी छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया की पुलिस जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रहीं हैं, जल्द सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन



 एसीपी (ताज सुरक्षा) यतेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़ित को न्याय मिले यही प्राथमिकता है, प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं हुई जानकारी हासिल करता हूं दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed