फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man who tampered with files has been suspended in Agra

Agra: पत्रावलियों में गड़बड़ी करने वाला बाबू निलंबित, संयुक्त शिक्षा निदेशक कर रहे मामले की जांच

Thu, 21 Sep 2023 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

आगरा में पत्रावलियों में गड़बड़ी करने वाले बाबू को निलंबित कर दिया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
man who tampered with files has been suspended in Agra
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात एक बाबू को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बुधवार को निलंबित कर दिया। बाबू पर एक स्कूल की पत्रावलियों में गड़बड़ी करने का आरोप है। इस स्कूल में प्रधानाचार्य पद को लेकर विवाद चल रहा है। मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह मामला एंग्लो बंगाली कन्या इंटर कॉलेज से जुड़ा हुआ है। प्रधानाचार्य पद को लेकर दो शिक्षिकाओं में विवाद बना हुआ है। इस वजह से प्रबंध समिति के चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी एक पक्ष ने चुनाव कराकर चुपचाप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पत्रावली जमा करा दी। दूसरे पक्ष की तरफ से मंडलायुक्त से शिकायत की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से हुआ प्यार: साथ जीने मरने की खाईं कसमें...फिर उठाया हैरान करने वाला कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर आयुक्त और संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा को जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नवीन गुप्ता की भूमिका सामने आई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बाबू को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सहायक ने निर्वाचन संबंधी पत्रावलियों में गड़बड़ी की है। उसी आधार पर उनको निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed