फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   already married youth got married for second time by submitting fake documents in Agra

दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से हुआ प्यार: साथ जीने मरने की खाईं कसमें...फिर उठाया हैरान करने वाला कदम

Thu, 21 Sep 2023 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 10:00 AM IST
सार

आगरा में दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। फिर हैरान करने वाला कदम उठाया। पहली पत्नी व बच्चियां दर-दर भटक रही हैं। 

विज्ञापन
already married youth got married for second time by submitting fake documents in Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो बेटियों के पिता को महिला सिपाही से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। इसके बाद मिलकर एक नाटक रचा। फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और खुद को अविवाहित बताया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला सिपाही को पता था कि उसका प्रेमी शादी शुदा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामला नाई की मंडी थाने का है। यहां दिल्ली की एक महिला ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उसने वर्ष 2006 में कागारौल थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ विवाह किया था। उसको दो बेटियां हैं। इसके बाद पति की पहचान रूई की मंडी में रहने वाली एक महिला सिपाही से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पति ने जिला विवाह अधिकारी के समक्ष अविवाहित होने का शपथ पत्र देकर महिला सिपाही से शादी कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जबकि महिला सिपाही को उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी थी। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मंगलवार को नाई की मंडी थाने में पति और महिला सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। महिला सिपाही ललितपुर में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed