{"_id":"67ecf60a4afc96271503afb8","slug":"big-incident-in-agra-a-young-man-shot-his-brother-s-sister-in-law-then-blew-himself-up-death-of-both-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ी वारदात: युवक ने भाई की साली को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया...दोनों की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ी वारदात: युवक ने भाई की साली को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया...दोनों की मौत से मचा कोहराम
Wed, 02 Apr 2025 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:02 PM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर में युवक ने भाई की साली को गोली मारकर खुद की भी जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक युवती युवक का फाइल फोटो और घर पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर के रहनकलां में एकतरफा प्रेम में एक युवक ने बुधवार को खूनी खेल खेला। शादी से इंकार पर भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक मिलने के बहाने भाई की ससुराल आया था। कमरे में बंद होकर गोली मार लीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना से युवक और युवती के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
रहनकला गांव के किशनवीर बिल्डिंग ठेकेदार हैं। उन्होंने बड़ी बेटी भारती की शादी 4 साल पहले रामगढ़, बजेरा, टूंडला निवासी अभिषेक के साथ की थी। भारती की छोटी बहन बीटीसी कर रही थी। अभिषेक का छोटा भाई दीपक गुजरात मे एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि दीपक का भाभी भारती के घर आना-जाना था। इस दाैरान वह उनकी बहन ज्योति से एकतरफा प्रेम करने लगा।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही

वह शादी करना चाहता था। मगर, घरवाले राजी नहीं थे। पिता ने एक ही घर में दूसरी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया था। इस बात पर दीपक परेशान चल रहा था। वह बुधवार दोपहर 11:30 बजे भाभी के घर आया। उस समय किशनवीर कुबेरपुर में एक साइट पर काम देखने गए थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्रवधू के अलावा बेटी ज्योति माैजूद थीं।
ये भी पढ़ें - Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक

दामाद के भाई को दी थी फल व कोल्डड्रिंक
दामाद के भाई के आने पर सुनीता देवी ने नाश्ता दिया। फल भी खिलाए। इसके बाद कोल्डड्रिंक लेने के लिए रसोई में चली गईं। तभी ज्योति भी कमरे में आ गई। आरोप है कि दीपक अपना मोबाइल और चश्मा छोड़कर ज्योति का हाथ पकड़ दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर सुनीता देवी दाैड़कर आईं। उन्होंने शोर मचा दिया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सास ने दरवाजे खोलने की आवाज लगाई। मगर, तभी एक के बाद एक दो फायर हुए। परिजन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ज्योति खून से लथपथ तख्त पर पड़ी हुई थी, जबकि दीपक जमीन पर था। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कमरे से तमंचा व दो खोखे बरामद किए। फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया।

प्रथम दृष्टया में मामला एकतरफा प्रेम का
एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि रिश्ते में युवती के जीजा का भाई उससे प्रेम करता था। मगर, परिजन शादी को तैयार नहीं थे। इस वजह से उसने पहले युवती की कनपटी पर गोली मारी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

रिश्ता देखने से बाैखला गया था दीपक
परिजन ने बताया कि ज्योति एक कॉलेज से बीटीसी कर रही थी। उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई पंकज फरह गया था। छोटा उमेश पढ़ने के लिए स्कूल। छोटी बहन दीपू भी बीएससी कर रही है। वह काॅलेज गई थीं। घटना के समय ज्योति की बहन भारती ससुराल में थी। दो वर्ष से ज्योति के परिजन पर दीपक शादी का दबाव बना रहा था। मगर, हर बार ज्योति के परिजन एक ही बात बोलते थे, कि एक ही घर में दो बेटियों की शादी नहीं करेंगे। कुछ दिन पहले ही ज्योति के रिश्ते की बात परिजन ने अन्य जगह पर की थी। इसकी भनक दीपक को भी हो गई। इसके बाद वह परेशान हो गया। गुजरात से घर आ गया। बुधवार को बाइक लेकर निकला था। सीधे भाभी के मायके पहुंच गया।