{"_id":"595c99644f1c1bad028b4a4e","slug":"man-shot-himself-after-firing-at-lover-in-aliganj-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा को गोली मार सिरफिरे आशिक ने खुद भी दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा को गोली मार सिरफिरे आशिक ने खुद भी दी जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला एटा
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को गोली मारकर खुद भी जान दे दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल जा रही छात्रा को गोली मारकर खुद भी जान दे दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामले में प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है लेकिन छात्रा के घरवालों ने इससे इनकार किया। गोली मारने वाला युवक शादीशुदा था। पुलिस के पास कोई पक्ष शिकायत लेकर नहीं आया है।
बताया गया है कि एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैंठा निवासी स्वाति (18) अलीगंज के स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बुधवार को सुबह वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में एलटीसी फार्म हाउस के पास गांव डाकमंगलिया निवासी युवक योगेश उर्फ पिंकू (24) मिल गया। योगेश ने छात्रा को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुकी।
इसके बाद तैश में आकर योगेश ने तमंचे से छात्रा के गोली मार दी और फिर एक गोली खुद को भी मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अलीगंज के अस्पताल में भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल एटा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर लड़की के परिवारीजन भी आ गए। बताया गया है कि योगेश शादीशुदा था और आए दिन छात्रा को परेशान करता था। दोनों में प्रेम संबंध की बात भी कही जा रही है, हालांकि छात्रा के परिवारीजनों ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले ही छात्रा के परिवारीजन युवक की शिकायत करने उसके घर गए थे। वहां उनकी योगेश के परिवारीजनों से कहासुनी भी हुई। मामले में अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।