{"_id":"5ae9f0b54f1c1b57098b7a1e","slug":"man-s-throat-slit-by-wife-of-younger-brother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देर रात को घर आए जेठ की हंसिया से गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात को घर आए जेठ की हंसिया से गला रेतकर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 02 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते हुए एसपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में छोटे भाई की ससुराल आए युवक ने जब महिला के साथ अभद्रता की उसने आक्रोशित होकर हंसिया में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई।
सूचना मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई, उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। पुलिस साले की तलाश कर रही है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर में हुई।
जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव वामनपुर निवासी धर्मेंद्र शाक्य की शादी गांव कुशलपुर निवासी एक युवती के साथ हुआ था। उसके बड़े भाई सतेंद्र सिंह की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी।

Trending Videos
शादी के करीब दो वर्ष बाद ही सतेंद्र की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी। वो छोटे भाई धर्मेंद्र के साथ ही रह रहा था।
कुछ सप्ताह पूर्व धर्मेंद्र के ससुर एक सड़क दुर्घटना के बाद चलने फिरने में असमर्थ हो गए। उन्होंने कुछ समय पूर्व दामाद धर्मेंद्र और पुत्री को खेती की देखभाल के लिए गांव बुला लिया था। करीब 20 दिन पूर्व बड़ा भाई सतेंद्र भी कुशलपुर आ गया।

हंसिया से गला रेतकर हत्या
मंगलवार रात को धर्मेंद्र हलवाई का काम करने कहीं दूर के गांव गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि रात को जब वो घर वापस लौटा तो देखा कि पत्नी ने भाई सतेंद्र की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी है। पूछने पर उसने बताया कि जेठ उसके साथ अभद्रता कर रहा था। इस वजह से ये कदम उठाया।
सूत्रों के मुताबिक हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पति ने पत्नी व उसके भाई राहुल उर्फ बंटू का सहयोग लिया। हल्ला मचा दिया कि मृतक ने खुद ही गले में फावड़ा मार लिया है।
रात को एक वैन में मृतक को डाल कर वामनपुर ले गए, लेकिन मृतक के बड़े भाई सनोज तथा अन्य परिजनों के दबाव में सभी लोग शव को थाना बसरेहर ले गए।