फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Robbed After Accepting Lift Thrown Out of Moving Car Four Arrested

UP: सावधान! अंजान लोगों से लिफ्ट लेना पड़ सकता है भारी, आगरा पुलिस ने किया ऐसे गैंग का पर्दाफाश

Thu, 11 Jun 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 11:03 AM IST
सार

ऑटो की तलाश कर रहे युवक को कार सवारों ने लिफ्ट दी और रास्ते में उसका बैग लूटकर चलती कार से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Man Robbed After Accepting Lift Thrown Out of Moving Car Four Arrested
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बिजलीघर से सवारी को बिठाकर एकता थाना क्षेत्र लाकर बदमाशों ने थैला छीन लिया। विरोध करने पर सवारी को चलती कार से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि डौकी के कुंडौल क्षेत्र के कच्छपुरा गांव निवासी प्रेमसिंह ने 8 जून को थाना एकता पर सूचना दी थी। बताया था कि 7 जून की रात 12 बजे वह बिजलीघर चौराहे पर ऑटो की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक कार आकर रुकी। उसमें तीन लोग पहले से बैठे थे। आरोपियों ने कुंडौल जाने की जानकारी देकर बिठा लिया। रास्ते में फतेहाबाद रोड पर जाम का बहाना बनाकर शमशाबाद रोड से जाने को बोला।
विज्ञापन


रजरई के पास पहुंचने पर आरोपियों ने उनका थैला छीन लिया और कार धीमी कर चलती कार से धक्का दे दिया। बाहर गिरने से उन्हें चोट आई । परिजन ने रात में अस्पताल में भर्ती कराया। थैले में 2900 रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित ने कार के अंतिम चार नंबर ही देखे थे। उनके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को गुतिला पुल के पास से शमशाबाद के नया बांस निवासी करन सिंह, सदर निवासी सौरभ, मनिया, धौलपुर के रामबरन और सौरभ निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वर्तमान में रजरई में रह रहे थे। पूछताछ में करन ने बताया कि घटना में इस्तेमाल कार को वह किराए पर लेकर चलाता है। आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने सभी को जेल भेजा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed