{"_id":"591b27a04f1c1bfc71f2310b","slug":"man-reached-in-tehsil-diwas-with-kerosene-can","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो हाथ में केरोसिन लेकर पहुंचा, तहसील दिवस में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो हाथ में केरोसिन लेकर पहुंचा, तहसील दिवस में मच गया हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 16 May 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
szdgfg
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान पर कब्जे की शिकायत पर सुनवाई न होने से व्यथित भंवर विहार, जगदीशपुरा निवासी एक व्यक्ति तहसील दिवस में अधिकारियों के सामने केरोसिन से भरी केन लेकर पहुंचा। इससे पहले कि वह अपने ऊपर केरोसिन छिड़क पाता, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। केरोसिन केन छीनकर पीड़ित को कमरे से बाहर कर दिया।
मंगलवार को तहसील सदर पर आयोजित तहसील दिवस में तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम रजनीश मिश्रा फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी बीच भंवर विहार, जगदीशपुरा निवासी मान सिंह उप्रैती हाथ में केरोसिन से भरी केन लेकर पहुंच गया। पीड़ित का कहना था किरायेदार अनिल कुमार ने उसके मकान पर तीन साल से कब्जा कर रखा है और फर्जी कागज तैयार कर लिए हैं।
उसका कहना था कि वह थाना और अधिकारियों से कई बार शिकायतें कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वह आत्मदाह करने को मजबूर है। इसी दौरान मान सिंह ने अपने शरीर पर केरोसिन डालने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। एसडीएम का कहना है कि पीड़ित का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में वह कोई निर्णय नहीं ले सकते, जो भी फैसला होगा, वह न्यायालय करेगा। तहसील दिवस के दौरान कुल 168 शिकायतें आईं।