फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Murdered In Samasabad Crime News

घर के बाहर सो रहे पहलवान की निर्मम हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान

Wed, 24 Jun 2020 05:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 05:56 PM IST
सार

  • एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
  • फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
Man Murdered In Samasabad Crime News
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरनेर में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पहलवान नारायण सिंह (62) की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। सिर में चोट के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब उनके बड़े भाई उन्हें जगाने पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी आकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे की रंजिश परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपीः कासगंज में दिनदहाड़े बालक की हत्या कर लाखों की लूट से मचा हड़कम्प
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक नारायण सिंह घर में ही सोते थे। एसी खराब हो जाने के कारण पांच-छह दिनों से वह बाहर सोने लगे थे। मंगलवार की रात्रि भी करीब 10 बजे सोए थे। रोजाना सुबह चार बजे उनकी उठने की आदत थी।

बुधवार की सुबह नहीं उठे, तो उनके बड़े भाई लाखन सिंह जगाने पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपीआरए प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल पर एक कारतूस मिला है। वहीं परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 

आलू के ढेर भी जला दी गई थी
ग्राम हिरनेर निवासी नारायण सिंह ने आलू की खोदाई कराने के बाद खेत में ही ढेर लगवा दिया था। घरवालों के मुताबिक उसमें किसी ने आग लगा दी थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। यह घटना तीन माह पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed