फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered his cousin in enmity in agra

Agra: रंजिश में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Fri, 28 Oct 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 09:56 AM IST
सार

भैया दूज के दिन एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान आरोपी ने अपने चचेरे भाई को तमंचे से गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man murdered his cousin in enmity in agra
मृतक विक्रम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव चौमा शाहपुर में बृहस्पतिवार की शाम पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी, मारपीट के दौरान एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर चचेरे भाई हत्या कर दी। हमले में दोनों पक्ष के सात लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे शिव सिंह का अपने चचेरे भाई विक्रम सिंह से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान तमंचे से फायर किया गया। गोली विक्रम सिंह के सीने में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विक्रम सिंह को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मारपीट में कैलाश और केदार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी शिव सिंह को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

कोरोना काल में हुई थी मृतक के भाई की मौत   

बताया जाता है कि कोरोना काल में विक्रम के बड़े भाई भारत की मौत हो गई थी। आरोपी शिव सिंह के पिता रणवीर सिंह बघेल व भारत छत्तीसगढ़ के एक प्लांट में काम करते थे। भारत के परिजन का आरोप था कि रणवीर सिंह ने भारत की जान ली है। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण बृहस्पतिवार को भी दोनों परिवार भिड़ गए थे। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रंजिश में गोली चलाई गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed