{"_id":"ab8a1f5b77addcbcdc29312490efe043","slug":"man-murdered-brutly-in-sikari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी में युवक को लाठी से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकरी में युवक को लाठी से पीटकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
गांव डाबर के समीप एक युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर भाग रहे दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इससे पूछताछ में पता चला कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। पहले तीनों ने शराब पी। फिर साजिश के तहत हत्या कर भाग रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि रविवार शाम पांच बजे काली पल्सर बाइक से डाबर गांव के ही लाखन सिंह का बेटा प्रेम सिंह, उसका साढ़ू न्यू आगरा के तेजनगर निवासी ओम प्रकाश का बेटा सुनील फीरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के ओझानगर निवासी अपने रिश्ते के साले रानू के साथ बाइक से राजस्थान सीमा की तरफ से आए। गांव डाबर के पास औलेंडा लिंक मार्ग पर तीनों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद अचानक सुनील को दोनों ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। हमलावर बाइक सवार मौके से भागने लगे। इधर, सुनील ने दम तोड़ दिया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने साहस दिखाकर प्रेम सिंह को पकड़ लिया। जबकि रानू बाइक से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस को घटना स्थल पर गिलास, चाऊमीन आदि भी पड़े मिले।
विज्ञापन
तलाक के विवाद में ली जान
बताया गया है कि सुनील और प्रेम सिंह आपस में साड़ू हैं। इनकी शादी फीरोजाबाद के ओझानगर निवासी धन्नी सिंह की बेटियों से शादी हुई है। सुनील का अपनी पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। चचेरा साला रानू अछनेरा के सहायी गांव में चूड़ी की दुकान करता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तलाक के मामले के चलते दोनों में रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में सुनील की हत्या की गई है। सीओ अछनेरा विजय कुमार सिंह ने बताया कि फरार रानू की गिरफ्तारी के बाद ही कारण और स्पष्ट हो सकेगा।