Agra: निर्माणधीन मेट्रो स्टेशन से सड़क पर गिरा जैक का भारी भरकम पार्ट, एक व्यक्ति गंभीर घायल
फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। पिलर जोड़ने के लिए वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जैक का भारी भरकम पार्ट सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद रोड स्थित मुगल पुलिया पर मेट्रो प्रोजेक्ट में पिलर के बीम पर बैल्डिंग करते समय जैक का छल्ला नीचे सड़क पर गिर गया। करीब 25 किलो वजन के छल्ले से एक राहगीर घायल हो गया। 30 फुट ऊपर से नीचे सड़क पर गिरे छल्ले ने एटीएम का गेट भी तोड़ दिया।
चश्मदीदों का कहना है कि हादसा सोमवार की सुबह 9:30 बजे का है। नीचे सड़क पर यातायात चल रहा था कि ऊपर से पिलर के बीम से अचानक भारी भरकम लोहे का छल्ला गिरा। यह पहले जेनरेटर से टकराया। एटीएम के गेट को तोड़ने से पहले वहां से गुजर रहे एक युवक से टकराया। लोहे के छल्ले के जेनरेटर से टकराने से जोर की आवाज आई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस व मेट्रो अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कोऑपरेशन (यूपीएमआरसी) के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय का कहना है कि पोर्टल बीम की बैल्डिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी से जैक का छल्ला निकल कर नीचे गिर गया। एक व्यक्ति का पैर जख्मी हो गया था। उसे उपचार के बाद घर भिजवाया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
कौन हुआ था घायल
हादसे में कथित रूप से चोटिल व्यक्ति कौैन था, कहां का रहने वाला था, इस बारे में मेट्रो की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। अगर व्यक्ति को ज्यादा चोेटें नहीं थीं तो उसके बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई। यह सवाल भी उठाया जा रहा है।
दिन में हो सक ती थी बड़ी दुर्घटना
वीआईपी रोड फतेहाबाद पर घटना सुबह 9:30 बजे हुई। तब सड़क पर अधिक यातायात नहीं था। जानकारों का कहना है कि अगर हादसा 10 बजे के बाद होता तो राहगीरों की जान तक जा सकती थी। वीआईपी रोड पर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। दुनियाभर से पर्यटक ताजमहल घूमने के लिए इस रोड से आते हैं।
पहले भी हो चुके हादसे
ट्रो के काम के दौरान पूर्व में पत्थर सरकने से एक मजदूर घायल हो चुका है। एक अन्य मजदूर करंट की चपेट में आ चुका है। प्रत्यक्षदर्शी गोबर चौकी निवासी मनोज राठौर ने बताया कि कार्यदायी संस्था सेम इंडिया की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से रोज छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। कंपनी के विरुद्ध मुकदमा होना चाहिए। राहगीरों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।
दो मजदूरों की हो चुकी मौत
ताज व्यू तिराहा पर गंगाजल की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मोबाइल केबल की मरम्मत के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। कमिश्नर अमित गुप्ता ने जांच कराई थी। इसमें नगर निगम, स्मार्ट सिटी, जल निगम के अलावा मोबाइल कंपनी की लापरवाही सामने आई थी।
कंपनी को 273 करोड़ रुपये का ठेका
फतेहाबाद रोड पर ताज पूर्वी गेट से पुरानी मंडी पर प्रस्तावित ताजमहल रैंप तक तीन एलिवेटेड स्टेशन व 4 किमी कॉरिडोर निर्माण के लिए सेम इंडिया बिल्टवैल प्रालि. को 273 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। दिसंबर, 2020 में सेम इंडिया ने काम शुरू किया था। 26 महीने में काम पूरा करना है। 24 महीने बीतने के बाद भी सिविल कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.