फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man injurd due to current

एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से दो लोग झुलसे

Thu, 22 Oct 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
man injurd due to current
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से झुलसा युवक। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के अवाबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलटी लाइन में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने से घरों में लगे उपकरण भी फुंक गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की अवाबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के करीब अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने से लाइन के नीचे पशु खोल रहीं 50 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी सूरज सिंह और 19 वर्षीय शिवम राजपूत पुत्र अतर सिंह राजपूत चपेट में आ गया।
विज्ञापन

करंट से झुलसने के बाद दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। लाइन भी ट्रिप हो गई। उन्हें उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला जहां कॉलोनी की ही निवासी है तो वहीं शिवम इटावा के जहानाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वह अपने मामा के घर आया था। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी पदम गर्ग और अवर अभियंता रामस्नेही लाल ने पूरे मामले की जानकारी ली।
कई घरों में हुआ नुकसान
हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटने के बाद एलटी लाइन में भी 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। दअसल एचटी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन की गार्डिंग पर गिर गया। इससे न्यूट्रल तार में हाईवोल्टेज करंट आने लगा।
इससे खंभों पर लगे कनेक्शन बॉक्स के अलावा मीटर और घरों में उपकरण भी फुंक गए। कॉलोनी निवासी जगदीश कुमार का फ्रिज और इंवर्टर फुंक गया। अजय यादव के घर में टीवी व बल्ब आदि खराब हो गए। अन्य घरों में भी नुकसान हुआ।
बचाने गया युवक गिरकर हुआ घायल
एचटी लाइन का तार टूटा तो अचानक चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर कॉलोनी निवासी आनंद राजपूत (25) करंट से बेहोश हुए लोगों को बचाने के लिए दौड़ा। दौड़ते हुए वह सड़क पर गिर गया। इससे उसके पैर में चोट आ गई।

अधिकारी बोले-
एचटी लाइन का तार टूटने से दो लोग करंट की चपेट में आ गए थे। उनकी हालत खतरे से बाहर है। तार को सही कराने का काम किया जा रहा है। खराब हुए कनेक्शन बॉक्स और मीटर भी बदलने के आदेश दिए गए हैं।
पदम गर्ग, उप खंड अधिकारी प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed