फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in agra made toilet for her wife after twenty five year of marriage

ये है रीयल लाइफ की टॉयलेट एक प्रेमकथा, शादी के 25 साल बाद पत्नी-बेटी के लिए बनवाया शौचालय

Thu, 31 Aug 2017 06:31 PM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला आगरा
राहुल कुमार/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
man in agra made toilet for her wife after twenty five year of marriage
लाल मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करती फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की रीयल लाइफ स्टोरी ताजनगरी आगरा में देखने को मिली है। यहां के लाल मोहम्मद ने अपनी पत्नी के लिए शादी के 25 साल बाद शौचालय बनवाया। इसके लिए उन्होंने अपनी बकरियां तक बेच दीं।  
विज्ञापन


आगरा में एत्मादपुर के गांव बैनई कला निवासी लाल मोहम्मद (40) ने बताया कि उनके घर में शौचालय न होने के कारण पत्नी और बेटी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शौच के घर से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। साथ ही उन्हें काफी शर्मिंदगी भी महसूस होती थी।
विज्ञापन


कई बार उन्होंने शौचालय बनवाने की मांग की लेकिन पैसे के अभाव में शौचालय का निर्माण नहीं करवा पाया। अब दो सप्ताह पहले तीन पालतू बकरियों को दस हजार में बेच शौचालय बनवाने के लिए रकम जुटाई और घर में शौचालय बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे उन बकरियों को चार साल से पाल रहे थे। बच्चों को बकरियों से काफी प्यार था। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव के अन्य लोग भी उनकी तरह ही खुले में शौच से मुक्ती के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। घरों में शौचालय का निर्माण करवा रहे हैं।
Trending Videos

शादी के 25 साल बाद

man in agra made toilet for her wife after twenty five year of marriage
टाॅयलेट - फोटो : अमर उजाला
लाल मोहम्मद के अनुसार उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं। शादी के बाद से ही पत्नी शायरा बानो (45) और फिर बच्चे शौचालय निर्माण की कहते थे। शायरा ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं (तीन बेटे और दो बेटियां)। सबसे बड़ी बेटी आयशा (20) का एक साल पहले ही निकाह किया है। घर आने वाले रिश्तेदारों को भी शौच के लिए खुले में जाना पड़ता था। छोटी बेटी साइना (15) भी बाहर शौच के लिए जाने से मना करती थी। अब समाज के हालातों को देखते हुए अब शौचालय बनवाया है। इससे बच्चे भी काफी खुश हैं।

शिक्षक से बनेंगे स्वच्छता दूत

लाल मोहम्मद ने बीएससी द्वितीय वर्ष तक पढ़ाई की है। तृतीय वर्ष की पढ़ाई धन के अभाव में पूरी नहीं कर सके थे। इसके साथ ही उन्होंने आईटीआई डिप्लोमा भी किया है। वे गांव में रहकर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करते हैं, लेकिन अब उन्होंने स्वच्छता दूत बनने की ठानी है। जिला पंचायत राज विभाग में इसके लिए इंटरव्यू भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed