{"_id":"6926854629f6b2032e083130","slug":"man-found-hanging-wife-and-in-laws-booked-for-abetment-to-suicide-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पत्नी और ससुराल वालों ने इस कदर किया प्रताड़ित, युवक ने दे दी जान...पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पत्नी और ससुराल वालों ने इस कदर किया प्रताड़ित, युवक ने दे दी जान...पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Wed, 26 Nov 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:12 AM IST
सार
पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग युवक ने जान दे दी। घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी के कारवान गली में शनिवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने युवक की पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कारवान गली निवासी ताहिर ने बताया कि बेटे मोनू का निकाह तीन वर्ष पूर्व मथुरा निवासी नजराना से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही नजराना छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी, जबकि उसके मायके पक्ष के लोग मोनू और उसके परिवार पर दबाव डालते थे कि वे नजराना के नाम मकान लेकर अलग रहें।
मोनू को कारवान गली में मकान खरीदकर दिया गया, जहां वह पत्नी संग रहने लगा। नजराना के पिता यूनिस, भाई याकूब और चांद, उनके परिचित मुकीम ने कई बार मोनू की पिटाई की। मकान बेचकर मथुरा में बसने का दबाव बना रहे थे।