फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies in truck car collision near rto office etah

सड़क हादसों में कार सवार सहित दो लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 22 Nov 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 22 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
man dies in truck car collision near rto office etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में ग्रामीण सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के अंजाम देने वाले अज्ञात वाहनों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित मानपुर कांशीराम आवास कालोनी के पास अज्ञात वाहन ने ओमनी कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार युवक सुनीत सिंघल (32) पुत्र मानेश्वर दयाल निवासी डिवाई बुलंदशहर और उसका रिश्तेदार पूरन सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी भोगांव मैनपुरी घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी परसादीलाल (65) पुत्र लालाराम साइकिल पर सवार होकर मरथरा समीप से गुजर रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। 


इससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे परिजनों नेघ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वही घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पुलिस जांच कर पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed