फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies in police custody post mortem report heart attack

पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, इस कारण गई जान

Thu, 21 Oct 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 12:11 AM IST
सार

17 अक्तूबर को आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालाखाना में चोरी हुई थी। जिसमें 25 लाख रुपये चोरी हुए थे। चोरी का शक सफाई कर्मचारी अरुण पर था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।
 

विज्ञापन
man dies in police custody post mortem report heart attack
आगरा: अरुण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस की हिरासत में मरने वाले अरुण के शरीर पर चोट के चार निशान मिले हैं। नितंबों पर चोट के दो नीले निशान हैं। दोनों पैरों पर खरोच है। वहीं मौत का कारण हृदय घात से होना आया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अरुण के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद रिपोर्ट आई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में नितम्ब पर चोट के निशान है। यह नीले रंग के हैं। वही दोनों पैरों में खरोंच लगी है। यह कैसे लगी है, साफ नहीं हो सका है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पैरों में खरोंच और नितम्ब पर निशान हैं। यह हाल के और पुराने हो सकते हैं। किसी अन्य अंगों पर चोट नहीं है, जिससे जान चली जाए। वहीं मौत का कारण है हृदय घात से होना आया है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की बदसलूकी से मौत का आरोप, अज्ञात पर हत्या का मुकदमा
थाना जगदीशपुरा में मृतक अरुण के भाई सोनू ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा कि मेरे भाई अरुण को थाने में चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ करते हुए घर पर पैसे बरामदगी के लिए लाई थी। जब तलाशी व बरामदगी कर रहे थे, तभी अचानक अरुण की तबीयत खराब हो गई। हम व पुलिसवाले अस्पताल लाए थे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से भाई मरा है। इस पर कार्रवाई की जाए। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली, चोरी पुलिस ने की, मार दिया मेरा लाल
पोस्टमार्टम हाउस पर अरुण की मां कमला देवी का हाल बेहाल था। वह एक ही बात कह रही थीं कि थाने में पुलिस वालों ने चोरी की। मगर, मार दिया मेरा बेटा। थाने में पुलिस थी तो वो अकेला कैसे चोरी कर सकता है? वह पुलिसवालों के नाम बताने वाला था, इसलिए उसकी जान ले ली।

आगरा: मालखाने से चोरी के आरोप में पकड़े सफाई कर्मी की हिरासत में मौत, निरीक्षक सहित पांच निलंबित


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed