{"_id":"692e66fdbdea7d1bed0f27d0","slug":"man-dies-by-suicide-in-agra-wife-and-in-laws-booked-for-abetment-after-family-s-complaint-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की ससुराल में पिटाई: पत्नी को भी नहीं आया रहम, बेइज्जती के दर्द को नहीं झेल सका वो...दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की ससुराल में पिटाई: पत्नी को भी नहीं आया रहम, बेइज्जती के दर्द को नहीं झेल सका वो...दे दी जान
Tue, 02 Dec 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Dec 2025 09:41 AM IST
सार
ससुराल में हुई पिटाई से आहत युवक ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा के कलवारी, राैयल नगर क्षेत्र में 11 नवंबर को मो. आदिल नामक युवक के फंदे पर लटक कर आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पत्नी और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां मेहरुन निशा का आरोप है कि पत्नी और उसके मायके वालों ने बेटे की पिटाई की थी, इसके कारण अवसाद में आकर बेटे ने जीवन लीला समाप्त कर ली।
मेहरुन निशा ने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी सामिया से विवाद चल रहा था। 30 अक्टूबर को बेटा पत्नी को लेने ससुराल खेरिया मोड़ राधे वाली गया था। वहां पत्नी सामिया,उसका जीजा चांद,जीजा का भाई फरीद,आशिक कुरैशी और दो अज्ञात ने मारपीट कर दी। दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात से बेटा अवसाद में आ गया था। उसके अंतिम संस्कार के बाद अब उन्होंने शिकायत की है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।