फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Dies by Suicide After Family Dispute in Agra, Found Hanging at Home

Agra: शराब का इस कदर हुआ आदी, घरवालों से करने लगा झगड़ा; अब उठाया खौफनाक कदम

Sat, 04 Apr 2026 12:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 12:08 PM IST
सार

आगरा में पारिवारिक झगड़े के बाद युवक ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Man Dies by Suicide After Family Dispute in Agra, Found Hanging at Home
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के धांधूपुरा क्षेत्र में परिवार झगड़े के बाद युवक को घर में छोड़कर बुआ के यहां चला गए। युवक ने अवसाद में आकर फंदे पर लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


धांधूपुरा क्षेत्र के गौरी विहार कॉलोनी निवासी ओसपाल (28) का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटका मिला। भाई विमलेश ने बताया कि ओसपाल काफी समय से शराब पीने का आदी हो गया था। मां आशा देवी घरों में काम करती हैं और वह मजदूरी करते हैं। ओसपाल ने बृहस्पतिवार को शराब पीकर झगड़ा किया तो वह पत्नी खुशबू को लेकर ताजगंज में रहने वाली बुआ के घर चले गए। कुछ देर बाद ओसपाल ने मां से भी झगड़ा किया तो मां भी बुआ के घर आ गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह घर पहुंचे तो काफी आवाज देने पर भी ओसपाल ने दरवाजा नहीं खोला और कॉल भी रिसीव नहीं हुई। पड़ोसी को छत के रास्ते घर में भेजकर दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो ओसपाल का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसीपी छत्ता पीयूषकांत राय ने बताया कि युवक के फंदे पर लटककर आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed