{"_id":"5aef374e4f1c1b56098b8722","slug":"man-dies-after-police-third-degree-torture-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस कस्टडी में रविवार को युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
गांव ककरऊ निवासी युवक सुनील पुत्र बुद्धसेन को थाना उत्तर पुलिस के सिपाही तीन मई को घर से उठा कर ले गए थे। चार मई को थाने में युवक की तबियत खराब हुई तो परिवार वालों को सूचना दी।
परिवार के लोगों का आरोप है कि चार मई को सुनील को थाने पर पैसा देकर छुड़ा कर लाए। हालत खराब होने पर सरकारी अस्पताल ले गए। यहां सुनील की हालत गंभीर होने पर पांच मई को आगरा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए।

परिजनों को समझाते हुए भाजपा विधायक मनीष असीजा
- फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान सुनील ने रविवार को दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि तीन मई की रात पुलिस सुनील को थाने में पीटा था, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सुनील कबाड़े का काम करता है। पुलिस ने बताया नहीं कि किस मामले में उसे थाने लाया गया था।
वहीं आक्रोशित लोगों ने रात 10 बजे के बाद भी जाम नहीं खोला। डायल 100 के सिपाहियों को हाथापाई कर भगा दिया। थाना प्रभारी उत्तर भी भीड़ का गुस्सा देख भीड़ से निकल कर गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और भाजपा विधायक मनीष असीजा मौके पर भीड़ को समझा रहे हैं, लेकिन लोग आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।