फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Died In Bull Attacked In Kotla Mandi Samiti Firozabad

फिरोजाबादः मंडी में मजदूर पर सांड़ ने किया जानलेवा हमला, मौत के बाद परिवार में कोहराम

Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man Died In Bull Attacked In Kotla Mandi Samiti Firozabad
सांकेतिक तस्वीर
थाना उत्तर के कोटला रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में पल्लेदार पर खुले घूम रहे जानवर (सांड़) ने हमला कर दिया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पल्लेदार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। 

थाना रामगढ़ के ग्राम शेखूपुर निवासी विजेंद्र सिंह (35) पुत्र रतन सिंह स्थानीय कोटला रोड सब्जी मंडी परिसर में पिछले काफी दिनों से पल्लेदारी का काम कर रहा था।

सोमवार की रात्रि को मंडी परिसर में बालाजी आढ़त के पास सो रहा था। इसी दौरान सांड़ ने पल्लेदार विजेंद्र पर हमला किया। सांड़ के सींग में विजेंद्र के पेंट की बेल्ट फंस गई। सांड़ उसे काफी देर तक जमीन पर पटकता रहा।

इस दौरान बचाव के लिए शोर मचाया। दुकानदारों का कहना था कि अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। कुछ लोग जागे तो बचाने के लिए दौड़ पड़े। काफी मुश्किल से बचाव करने के बाद घायल विजेंद्र को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए।

उपचार करने के दौरान विजेंद्र की मौत हो गई। विजेंद्र की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे नीरज का कहना है कि विजेंद्र के दो पुत्र हैं। थाना उत्तर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्ट नहीं फंसती तो बच जाती जान 
दुकानदारों की मानें तो सांड़ ने जिस समय पल्लेदार पर हमला किया तो उसके पेंट की बेल्ट सांड़ के सींग में फंस गई। सांड़ उसे उठाकर पटकता रहा। इसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे काफी चोट लग गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed